फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooter rider injured after collision with loader

Dehradun News: लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

Sun, 30 Aug 2026 05:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider injured after collision with loader
देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र के रांगड़वाला में तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी राजेंद्र सिंह आनंद ने शिकायत दी कि 27 अगस्त की शाम करीब चार बजे उनके भांजे उज्ज्वल भाटिया स्कूटी से रांगड़वाला क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान लोडर वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed