{"_id":"6a85697db6103351de096e9c","slug":"stray-dog-bites-school-children-dog-that-bit-four-people-found-dead-in-the-market-chamoli-narayanbagar-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: स्कूल जा रहे दो बच्चों पर कुत्ते ने किया हमला, चार लोगों को काटने वाला कुत्ता बाजार में मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: स्कूल जा रहे दो बच्चों पर कुत्ते ने किया हमला, चार लोगों को काटने वाला कुत्ता बाजार में मिला मृत
Wed, 19 Aug 2026 02:04 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणबगड़ के स्थानीय बाजार में लोगों और स्कूली बच्चों पर लावारिस आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार को फिर से एक आवारा कुत्ते ने दो स्कूली बच्चों समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिन्हें अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगा दिया गया।
विज्ञापन
जबकि मंगलवार को जिस कुत्ते ने चार लोगों को काटा था, वह मृत हालात में बाजार में मिला। लेकिन बुधवार को एक और कुत्ते ने जब दो स्कूल जा रहे बच्चों दीपांशु बिष्ट,कुमारी मानवी और नेपाली मजदूर प्रकाश तथा पंती गांव की लक्ष्मी पर हमला किया तो लोग फिर से दहशत में आ गए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल, वाहन में सात लोग थे सवार
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन को सूचना देने के बाद वनविभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में वनदरोगा प्रकाश कण्डारी, मोहन प्रसाद सती,मदनसिंह तथा वनआरक्षी प्रमोद सिंह, पंकज पुरोहित ने नारायणबगड़ गांव में घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।इसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली।लेकिन लोगों को अंदेशा है कि अन्य लावारिस कुत्ते भी हिंसक हो सकते हैं।