{"_id":"6a22253f7aae40a85f0afd21","slug":"tempo-traveler-lost-control-overturned-near-badrinath-highway-stranded-passengers-rescued-jyotirmath-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिर्मठ: बदरीनाथ हाईवे के पास टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, एक महिला यात्री की मौत, 16 को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिर्मठ: बदरीनाथ हाईवे के पास टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, एक महिला यात्री की मौत, 16 को बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार
बदरीनाथ हाईवे के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे में एक महिला की जान चली गई।
सड़क पर पलटा वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Dehradun: धामी सरकार ने बांटे नए दायित्व, बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि 17 लोगों को हल्की चोटें आई है जिसमें एक महिला जिनका नाम आरती (44) की घटना में मौत हो गई है। श्रद्धालुओं का वाहन गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा था।