{"_id":"69762023fabb7f7a750700ef","slug":"the-first-mann-ki-baat-programme-of-the-year-provided-guidance-for-2026-bjp-dehradun-news-c-5-drn1043-887223-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की पहली मन की बात कार्यक्रम से 2026 का मार्गदर्शन मिला : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल की पहली मन की बात कार्यक्रम से 2026 का मार्गदर्शन मिला : भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, साल की पहली मन की बात से 2026 का मार्गदर्शन मिला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा परिवार ने जनसहभागिता के साथ प्रदेशभर में पीएम के मन की बात से 2026 का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संस्कृति संवर्धन से विकास और श्री अन्न उत्पादन से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक सभी क्षेत्रों में पहले से तेज गति से उत्तराखंड आगे बढ़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के बताए रास्ते पर उत्तराखंड संस्कृति, विरासत, परंपरा और नवाचार को साथ लेकर चौमुखी विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी राज्य के लिए मार्गदर्शक और संरक्षक की भांति हैं। उनकी कही प्रत्येक बात हमारे लिए महत्वपूर्ण है। लिहाजा पीएम के मन की बात कार्यक्रम राज्यवासियों के लिए नित्यक्रम पाठ्यक्रम की तरह है, जो हमे हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि इस बार साल का यह पहला एपिसोड है, जो हमें सिखाता है कि आगे पूरे साल हमें कैसे आगे बढ़ना है। उन्होंने यह कार्यक्रम हरिद्वार विधानसभा के सप्तऋषि मण्डल में बूथ संख्या नौ पर स्थानीय जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सुना। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मन की बात के 130वें और साल के पहले एपिसोड को राज्य में बूथ स्तर पर सुना गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, मण्डल महामंत्री देवेश ममगाईं, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X