फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The meeting with Shabari, the friendship between Rama and Sugriva,

Dehradun News: शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का हुआ मंचन

Thu, 15 Oct 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 15 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
The meeting with Shabari, the friendship between Rama and Sugriva,
- विकासनगर में चल रही लीलाओं में दर्शकों को भक्ति, मित्रता और धर्म विजय का मिला संदेश
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र में चल रही रामलीलाओं में शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता हरण और संपाति उद्धार के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। दर्शकों को भक्ति, मित्रता और धर्म की विजय का संदेश मिला।
चौक बाजार विकासनगर की रामलीला समिति ने शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंग प्रस्तुत किए। श्रीराम ने शबरी की भक्ति से प्रसन्न होकर सच्चे प्रेम और समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया। सरस्वती कला मंच की रामलीला में रावण की ओर से सीता को लंका ले जाने और अशोक वाटिका में रखने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद शबरी मिलन और बेर ग्रहण करने का भावपूर्ण मंचन हुआ। शबरी ने राम को सुग्रीव से सहायता लेने का मार्ग सुझाया।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट डाकपत्थर की रामलीला में राम-शबरी मिलन, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध और संपाति उद्धार के प्रसंग दिखाए गए। संपाति से सीता के लंका में होने की जानकारी मिलने पर वानर दल में उत्साह का संचार हुआ। चौक बाजार की रामलीला में समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज अग्रवाल और विपुल मुसला सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सरस्वती कला मंच की रामलीला में ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, नवनीत वर्मा और रविंदर सैनी उपस्थित रहे। नेहरू मार्केट डाकपत्थर की रामलीला में सचिव पंकज नैथानी, विपिन मनोडी और मायाराम डौंडियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed