{"_id":"698ceb0be9f03a50d10e8ec8","slug":"the-mystery-of-arjun-murder-case-is-related-to-property-dehradun-news-c-5-1-drn1031-899522-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संपत्ति और संबंध के इर्द-गिर्द उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संपत्ति और संबंध के इर्द-गिर्द उलझी गुत्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
I- हत्यारोपी विनोद उनियाल ने दो फरवरी को मृतक अर्जुन के खिलाफ बसंत विहार थाने में दी थी शिकायत
I
I
I
I- लंबे समय से चल रहा था घरेलू विवाद, कई बार पुलिस तक पहुंचीं शिकायतेंI
अर्जुन हत्याकांड की गुत्थी संपत्ति और रुपयों के लेनदेन के विवाद के साथ ही संबंधों के इर्द-गिर्द उलझी हुई है। हत्या के आरोप में नामजद विनोद उनियाल ने 10 दिन पहले दो फरवरी अर्जुन पर उसके चेक में फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए बसंत विहार थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन फरवरी को ही प्राथमिकी दर्ज की थी।
अब अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने तहरीर देकर विनोद और अर्जुन की मां बीना शर्मा समेत चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। तहरीर में विनोद और बीना की नजदीकियों का भी जिक्र है। घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अर्जुन शर्मा के एक और भाई हैं जिनका नाम अतुल शर्मा हैं। मृतक के पिता दिवंगत रमेश चंद शर्मा भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात थे जो लगभग 38 वर्ष पूर्व सेवा के दौरान बलिदान हो गए थे। उस समय अर्जुन और उनके भाई नाबालिग थे। रमेश चंद्र शर्मा के बलिदान होने पर भारत सरकार ने उनकी पत्नी बीना शर्मा को आजीविका चलाने के लिए गैस एजेंसी दी थी।
देहरादून स्थित उनकी पैतृक संपत्ति में एजेंसी पिछले 39 वर्षों से संचालित है। इस संपत्ति पर शर्मा परिवार ने बैंक ऑफ बड़ौदा से आठ करोड़ रुपये लोन लिया था। इसमें अर्जुन शर्मा बतौर गवाह और गारंटर थे। अर्जुन की माता बीना शर्मा की विनोद उनियाल नाम के व्यक्ति से अच्छी जान पहचान है। इतना ही नहीं विनोद उनियाल व उसकी पत्नी संगीता उनियाल से काफी घनिष्ठ संबंध हैं। बीना ने विनोद को कई बार मोटी रकम दी थी। इसे लेकर अर्जुन शर्मा का अपनी मां से विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों के मध्य झगड़ा होता था।
बीना शर्मा ने वर्ष 2024 में बेटे अर्जुन शर्मा के खिलाफ मारपीट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अर्जुन ने गैस गोदाम की संपत्ति के लेनदेन व धोखाधड़ी के संबंध में वर्ष 2025 में माता बीना शर्मा, विनोद उनियाल एवं उसकी पत्नी संगीता उनियाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद बीना शर्मा ने अपने बेटे अर्जुन से असुरक्षा की दृष्टि से उच्च न्यायालय में रिट दायर कर अपनी सुरक्षा के लिए आदेश प्राप्त किया था। इसके बाद एक साल से थाना बसंत विहार से एक महिला कांस्टेबल को उनकी सुरक्षा में नियुक्त किया गया था।
इसके बाद अर्जुन शर्मा और बीना शर्मा के बीच आपसी मनमुटाव व संपत्ति का झगड़ा चलता रहा। अर्जुन वर्तमान में विनोद उनियाल से काफी परेशान थे। उनका कहना था कि विनोद उनियाल ने उनकी मां को अपने प्रभाव में लेकर करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। विनोद उनियाल ने भी थाना बसंत विहार में अर्जुन शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वर्तमान में अर्जुन शर्मा का रुपयों के लेनदेन का विनोद उनियाल से ही विवाद चल रहा था।
अर्जुन शर्मा की पत्नी के अनुसार उनके संपत्ति के विवाद संबंधी अन्य कोई जानकारी उनको नहीं है। अर्जुन की मां बीना शर्मा ने अपनी जीएमएस रोड वाली संपत्ति अजय खन्ना को बेच दी थी। इस पर अर्जुन व अजय खन्ना के मध्य सिविल कोर्ट में वाद चल रहा है। अर्जुन शर्मा ने उक्त प्रॉपर्टी के वाद में सिविल कोर्ट से स्टे लिया था। सभी पहलुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X