फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The resonance of the youth has infused new energy into the Congress

Dehradun News: कांग्रेस में नई ऊर्जा भर गई युवाओं की गूंज

Sat, 18 Jul 2026 02:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 18 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The resonance of the youth has infused new energy into the Congress
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज में युवाओं और छात्रों की भारी भागीदारी ने कांग्रेस में नई जान फूंकने के संकेत दिए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय बाद कांग्रेस के कार्यक्रम में इस तरह युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में आए लोगों ने कहा कि यह भीड़ केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के भीतर बढ़ती उम्मीद और बदलाव की चाह को दर्शाती है। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर बाद से ही युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया था और शाम करीब साढ़े सात बजे तक छात्र-छात्राएं अपने साथियों के साथ समूहों में पहुंचे, वहीं कई अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दे अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि परिवारों की चिंता का विषय बन चुके हैं। वहीं, युवाओं ने खुलकर बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, नकल, धांधली, सीमित अवसर और निजी क्षेत्र में कम वेतन जैसे मुद्दों पर बात रखी। कई युवाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी आवाज अब नीति नियंताओं तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed