फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Temple Offering Theft Case Ex-Temple Official Arrested, 28 Years of Service Overshadowed by Greed

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद: 28 साल की सेवा पर लालच पड़ा भारी, नौकरी के अंतिम दिन लगा सबसे बड़ा दाग

Sat, 18 Jul 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Jul 2026 12:04 PM IST
सार

थाली भेंट गणना के प्रभारी रहे राजेंद्र चौहान सीसीटीवी में चढ़ावे की रकम और आभूषण जेब में रखते दिखे। उस समय वह मंदिर अधिकारी होने के साथ-साथ थाली भेंट गणना के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। वे 30 जून को सेवानिवृत हुए।

विज्ञापन
Badrinath Temple Offering Theft Case Ex-Temple Official Arrested, 28 Years of Service Overshadowed by Greed
बदरीनाथ मंदिर हेराफेरी विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में 28 वर्षों तक सेवा देने वाले पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान के लिए नौकरी के अंतिम दिन जीवन का सबसे बड़ा दाग बन गए। 30 जून को सेवानिवृत्त हुए चौहान को बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि और आभूषणों में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने थाली भेंट की गणना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 22, 25 और 29 जून की थाली भेंट गणना की फुटेज देखी गई तो, इनमें राजेंद्र चौहान चढ़ावे की नकदी और आभूषण अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए। उस समय वह मंदिर अधिकारी होने के साथ-साथ थाली भेंट गणना के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। वे 30 जून को सेवानिवृत हुए। यानि नौकरी के अंतिम दिन राजेंद्र चौहान के लिए जीवन का सबसे बड़ा दाग बन गए। ऐसे महत्वपूर्ण दायित्व पर रहते हुए सामने आई उनकी कथित भूमिका ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


मंदिर समिति परिवार की छवि प्रभावित

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही धाम में विभिन्न संस्थाओं में सेवारत अधिकारियों व कर्मचारियों में भी निराशा है। उनका कहना है कि समिति के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देते हैं। कई कर्मचारी असहाय और वृद्ध तीर्थयात्रियों का हाथ पकड़कर भगवान बदरीविशाल के दर्शन तक कराते हैं और श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि कुछ लोगों की कथित अनियमितताओं के कारण पूरे मंदिर समिति परिवार की छवि प्रभावित हुई है। उनका मानना है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और देवस्थान की गरिमा अक्षुण्ण रह सके।

गिरफ्तार कर्मचारी के आवास से मिली विदेशी मुद्रा

पुलिस टीम ने आरोपी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अपराह्न छह से सात बजे तक साकेत टैक्सी स्टैंड के पास बीकेटीसी की ओर से मिले उनके आवास पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि उनके आवास से केसर के पांच डिब्बे और कुछ विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस ने इन चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें...51 मिनट का वन मैन शो: मंच पर शिक्षक तो कभी चिंतित अभिभावक दिखे राहुल, कार्यक्रम में नहीं की कोई सियासी बात

बदरीनाथ भगवान को अर्पित किया जाता है केसर जल

बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीनाथ की पूजा से लेकर भोग बनाने तक केशर का उपयोग किया जाता है। बदरीनाथ को नित्य केसर जल अर्पित किया जाता है। बदरीनाथ भगवान की प्रतिमा को प्रतिदिन चंदन का लेप लगाया जाता है। इसमें भी केसर मिलाया जाता है। बदरीनाथ की अभिषेक पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को केसर भोग दिया जाता है। बाजार में एक किलो केसर की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed