फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to exclude Gopeshwar town from the DDA

Chamoli News: गोपेश्वर नगर को डीडीए से बाहर करने की मांग

Fri, 17 Jul 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to exclude Gopeshwar town from the DDA
फाेटो
विज्ञापन

जिलाधिकारी से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
कहा, जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकार क्षेत्र से मुक्त करने की मांग के लिए भाजपा जिला संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी गौरव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की भावना के अनुरूप नगर क्षेत्र को जिला विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र से हटाने का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी यह मांग प्रमुखता से रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कहा कि चमोली-गोपेश्वर नगर क्षेत्र को जिला विकास प्राधिकरण के दायरे में शामिल किए जाने के बाद से स्थानीय लोगों में लगातार असंतोष बना है। जिले के अन्य क्षेत्रों की तरह गोपेश्वर नगर क्षेत्र को भी प्राधिकरण के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर दायित्वधारी चंद्रकला तिवारी, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, अधिवक्ता डीपी पुरोहित, नवल भट्ट, विनोद कनवासी, विक्रम बर्त्वाल, चंडी प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed