फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No cooking gas supply in Himni village for five months.

Chamoli News: हिमनी गांव में पांच माह से नहीं मिली रसोई गैस

Fri, 17 Jul 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Jul 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
No cooking gas supply in Himni village for five months.
देवाल। देवाल विकासखंड के सुदूर हिमनी गांव में पिछले पांच माह से रसोई गैस का वाहन नहीं पहुंचा है। इससे गांव में रसोई गैस की भारी किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों ने भारत गैस एजेंसी से शीघ्र गैस सिलिंडर भेजने की मांग की। ग्राम प्रधान नीता देवी और पूर्व प्रधान रूप सिंह ने बताया कि गांव में भारत गैस एजेंसी के 100 से अधिक कनेक्शन हैं। गैस न मिलने से अधिकांश ग्रामीण लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार एजेंसी से गैस आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। कई लोगों को गैस के लिए देवाल जाना पड़ रहा है जो उनके लिए बहुत महंगा साबित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन


डीसीडीएफ की अध्यक्ष कमला बिष्ट का स्वागत किया

गैरसैंण। चमोली का डीसीडीएफ का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद यहां पहुंचीं कमला देवी का स्वागत किया गया। कमला देवी मूल रूप से खनसरघाटी के कोट गांव निवासी हैं। शुक्रवार को माईथान स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कमला बिष्ट का स्वागत किया गया। समारोह में कमला बिष्ट की माता किशनी देवी, जिपंस अनीता रावत, ग्राम प्रधान हीरा सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय पुंडीर और सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिपंस अवतार सिंह पुंडीर थे। संचालन टेंटूड़ा के प्रधान प्रतिनिधि पुष्पराज सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed