{"_id":"6a5a252a748709367600d455","slug":"misdeed-and-murder-case-of-irs-officer-daughter-delhi-police-file-900-page-charge-sheet-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म-हत्या: 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोले कई गहरे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म-हत्या: 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोले कई गहरे राज
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:20 PM IST
सार
राहुल ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
1 of 5
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ करीब 900 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 70 से अधिक गवाहों के बयान, डीएनए रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। चार्जशीट के अनुसार, फोरेंसिक जांच में मृतका के शरीर पर आरोपी के रक्त और सीमेन के नमूने मिलने की पुष्टि हुई है। वैज्ञानिक साक्ष्य और डीएनए रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत हैं। ऐसे में आज साकेत कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
2 of 5
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल की सुबह युवती घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी राहुल मीणा घर में घुसा। वह पहले आईआरएस अधिकारी के यहां घरेलू सहायक रह चुका था और उसे घर की पूरी जानकारी थी। आरोप है कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। तभी से वह न्यायिक हिरासत में है।
3 of 5
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
गलत व्यवहार की वजह से नौकरी से निकाला
हालांकि जांच में सामने आया कि राहुल मीणा को आईआरएस अधिकारी ने करीब दो महीने पहले गलत व्यवहार और वित्तीय गड़बड़ियों के कारण नौकरी से निकाल दिया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 22 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली पहुंचा। दंपती के घर से निकलने के बाद उसने बाहर छिपाकर रखी चाबी से दरवाजा खोला और घर में दाखिल हो गया। उसने पहले तिजोरी खोलने की कोशिश की, लेकिन बायोमैट्रिक लॉक होने के कारण सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह ऊपर स्टडी रूम में पहुंचा, जहां युवती मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के बाद चार्जिंग केबल से घोंटा गला
आरोप है कि उसने हमला कर दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल के चार्जिंग केबल से गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक, सुबह 7:22 बजे आरोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कंधे पर बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। रास्ते में सुरक्षा गार्ड और एक अन्य व्यक्ति ने उससे पूछताछ भी की, लेकिन वह बहाना बनाकर वहां से निकल गया। दोनों को इस मामले में गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान कनेक्शन भी आया सामने
जांच के दौरान पुलिस राजस्थान के अलवर तक पहुंची। वहां की पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी दिल्ली आने से पहले अलवर में भी एक महिला से दुष्कर्म के मामले में संदिग्ध था। इसके बाद वह वहां से भागकर दिल्ली पहुंचा और इस वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, चार्जशीट में सभी वैज्ञानिक और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत मामला तैयार किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।