{"_id":"6a5a24605846ebe6eb04cf58","slug":"relief-from-waterlogging-in-dera-mandi-new-precast-rcc-drain-to-be-constructed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146253-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेरा मंडी में जलभराव से मिलेगी निजात, नया प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेरा मंडी में जलभराव से मिलेगी निजात, नया प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के डेरा मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। डेरा मंडी रोड से डेरा भाटी रोड होते हुए बांध रोड तक नया प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन बनेगा। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि डेरा मंडी रोड के पास मंडी गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। संबंधित सड़क एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि फिलहाल पानी निकालने के लिए पीटीओ पंप के जरिए लगातार पंपिंग की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका प्राकृतिक रूप से निचला है। पहले बारिश का पानी प्राकृतिक नाले के माध्यम से हरियाणा की ओर निकल जाता था, लेकिन शहरीकरण और निर्माण गतिविधियों के कारण वह निकास मार्ग बंद हो गया है। इसी वजह से हर बारिश में पानी जमा हो जाता है।
सरकार का दावा है कि योजना के बाद वर्षाजल निकासी की स्थायी व्यवस्था हो जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की कार्ययोजना जल्द तैयार कर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए काम को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।