फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anurag Kumar becomes the new Commissioner of Delhi Police; Satish Golcha removed from the post.

Delhi NCR News: अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा पद से हटाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
आईबी के स्पेशल डायरेक्टर रहे अनुराग ने नियुक्ति आदेश के दो घंटे के भीतर संभाला कार्यभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने एजीएमयूटी कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के स्पेशल डायरेक्टर रहे अनुराग कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया। कुमार सतीश गोलचा का स्थान लेंगे। यूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गोलचा को गृह मंत्रालय ने पद से हटा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक दिन पहले अनुराग कुमार को आईबी से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी में वापस भेजने को मंजूरी दी थी। इसके बाद उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी पुलिस आयुक्त को हटाने के आदेश के महज दो घंटे के भीतर नए आयुक्त ने पदभार संभाल लिया।
विज्ञापन

सतीश गोलचा का कार्यकाल मई 2027 तक प्रस्तावित था, लेकिन करीब 11 महीने पहले ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। नए आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद गोलचा को अगली नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। गोलचा 22 अगस्त 2025 से दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी में लंबे समय तक रहे हैं
अनुराग कुमार को पुलिस और खुफिया सेवा का अनुभव है। इंजीनियरिंग स्नातक अनुराग पिछले 32 वर्षों से सरकारी सेवा में हैं और बीते पांच वर्षों में दो बार पदोन्नत हो चुके हैं। वर्ष 2010 में उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया था, जबकि 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राजधानी में कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। रणनीतिक सुरक्षा मामलों में उनकी विशेषज्ञता को इस जिम्मेदारी के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed