{"_id":"6a5ba6612522fa282e07e37d","slug":"9678-of-students-pass-cbse-class-10-board-exams-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146492-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.78 फीसदी छात्र पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में 96.78 फीसदी छात्र पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई में हुई दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 59.95% विद्यार्थियों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा में बढ़ाए अंक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर के रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं। इस परीक्षा का पास प्रतिशत 96.78 फीसदी रहा। 16 मई से 21 मई तक हुई दूसरी बोर्ड परीक्षा में 59.95 प्रतिशत छात्रों ने फरवरी-मार्च में हुई मुख्य परीक्षा की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। पहली बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट 93.70 फीसदी रहा था।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि नियमित विद्यार्थियों के लिए दोनों परीक्षाओं में से उनके बेहतर प्रदर्शन को अंतिम परिणाम में शामिल किया गया है। नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत वर्ष 2026 से पहली बार कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की गई है। सीबीएसई के अनुसार, दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,63,777 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 5,13,955 विद्यार्थियों ने अपने अंक सुधारने (इम्प्रूवमेंट) के लिए परीक्षा दी। इनमें से 3,08,095 विद्यार्थियों यानी 59.95 प्रतिशत ने मुख्य परीक्षा की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
वहीं, 1,49,822 विद्यार्थी कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,503 विद्यार्थी सफल रहे। इस श्रेणी का पास प्रतिशत 52.40 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2025 के 48.68 प्रतिशत की तुलना में बेहतर है। सीबीएसई ने बताया कि मुख्य बोर्ड परीक्षा और दूसरी बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणाम के आधार पर वर्ष 2026 का कुल पास प्रतिशत 96.78 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने कहा कि स्कूलवार परिणाम संबंधित विद्यालयों को उनके पंजीकृत ईमेल पर भेजे जाएंगे। विद्यालय अपने विद्यार्थियों के डिजिटल अंकपत्र और प्रमाणपत्र सीबीएसई रिपॉजिटरी से भी डाउनलोड कर सकेंगे। विदेश स्थित सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी भी डिजिलॉकर के माध्यम से अपने परिणाम और डिजिटल दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
नियमित विद्यार्थियों की मुद्रित मार्कशीट-सह-उत्तीर्ण प्रमाणपत्र उनके संबंधित विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। निजी (प्राइवेट) अभ्यर्थियों को डिजिटल दस्तावेज डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगे, जबकि मुद्रित दस्तावेज उनके पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे। दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय के निजी अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र से भी दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन, सत्यापन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परिणाम संबंधी किसी भी जानकारी के लिए केवल सीबीएसई के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों या अपुष्ट सूचनाओं से बचें। मालूम हो कि दूसरी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को साइंस, सोशल साइंस, गणित और भाषा में से किन्ही तीन विषयों के अंक सुधारने का मौका दिया गया था। दसवीं कक्षा के छात्र लंबे समय से अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे थे, क्योंकि 21 मई को दूसरी बोर्ड परीक्षा सम्पन्न हो गयी थी।