फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gunshot fired during money dispute; one injured, two arrested.

Delhi NCR News: पैसों के विवाद में चली गोली, एक जख्मी, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर की वारदात, आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद की थी झूठी कॉल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में रुपयों के विवाद में एक युवक ने गोली चला दी। गोली सड़क पर लगी और उछलकर पीड़ित लोनी, गाजियाबाद निवासी निखिल को लग गई। गोली चलाने वाले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही पीसीआर कॉल कर किसी और के गोली चलाने की बात की।

पूरे मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले मयंक शर्मा (22) और उसके साथी दीपांशु शर्मा उर्फ भूरा (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 16 जुलाई को दयालपुर थाना पुलिस को गली नंबर-4, नेहरू विहार में गोली चलने की खबर मिली थी। टीम वहां पहुंची तो न तो घायल मिला और न ही गोली चलाने वाला। निखिल ने बताया कि वह रुपयों की लेनदेन को लेकर बातचीत करने दीपांशु उर्फ भूरा के दफ्तर गया था। वहां कहासुनी के दौरान दीपांशु के साथी ने पहली मंजिल से गोली चलाई जो सड़क से टकराने के बाद उसे लगी।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान मयंक ने बताया कि उसने डराने की नियत से सड़क पर गोली चलाई थी। पुलिस से बचने के लिए दीपांशु ने खुद ही पीसीआर को कॉल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed