फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP targets Congress, corners it over the issue of Dalit dignity.

Delhi NCR News: भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, दलित सम्मान के मुद्दे पर घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
महर्षि भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर राजघाट के पास चल रहे विरोध प्रदर्शन में पहुंचे, शिक्षा, सम्मान और अवसर के मुद्दे उठाए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
महर्षि भगवान वाल्मीकि पर कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दिल्ली में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शनिवार को राजघाट के सामने वाल्मीकि धर्म सम्मान रक्षा समिति के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस पर दलित समाज और संत परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट है।

वाल्मीकि व बाकी दलित समाज के लोगों की मौजूदगी में आयोजित धरने में भाजपा नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले को हल्के में लेने के बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। महर्षि वाल्मीकि पूरे देश और मानवता के लिए प्रेरणा हैं, इसलिए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। अध्यक्ष ने कांग्रेस पर दलित समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सम्मान, शिक्षा, अवसर और सामाजिक सशक्तीकरण पर आधारित है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के हित में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया और कहा कि समाज को केवल आरक्षण ही नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और आत्मसम्मान के अवसर भी मिलने चाहिए।
विज्ञापन


अब तो माफी से काम नहीं चलेगा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं है, कांग्रेस को अपने आचरण से यह साबित करना होगा कि वह संत महर्षि वाल्मीकि और दलित समाज का सम्मान करती है। उन्होंने लोगों से समाज के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर एकजुट रहने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed