फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FMS gets a new floor with the support of the DU Foundation and Trust.

Delhi NCR News: डीयू फाउंडेशन और ट्रस्ट के सहयोग से एफएमएस को मिला नया फ्लोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
- कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा समाज और शिक्षा के लिए किया गया योगदान सबसे बड़ी विरासत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय फाउंडेशन ने शुक्रवार को डीयू के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) में रीटा भार्गव मुखर्जी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बने नए फ्लोर के सम्मान में स्मृति पट्टिका का अनावरण किया। यह फ्लोर एफएमएस के न्यू एक्सटेंशन भवन में ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय रीटा भार्गव मुखर्जी की स्मृति में आर्थिक सहयोग देकर बनवाया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि रहे।


इस मौके पर प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि संपत्ति जमा करने से कहीं बड़ा काम उसे समाज के हित में लगाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान हमेशा याद रखा जाता है और इससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर बनता है। दिल्ली विश्वविद्यालय फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि ट्रस्ट का सहयोग उच्च शिक्षा और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article