फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The newly appointed branch manager assumed charge.

Chamoli News: नवनियुक्त शाखा प्रबंधक ने कार्यभार ग्रहण किया

Fri, 17 Jul 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Jul 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
The newly appointed branch manager assumed charge.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शाखा प्रबंधक सुमित रावत ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर बैंक कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और खाताधारकों ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त शाखा प्रबंधक सुमित रावत ने बताया कि बैंक संबंधी कार्यों में खाताधारकों को लेन-देन में सहूलियत, बैंक की योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलना आदि उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को बैंक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संवाद


गुलदार ने बकरियों को मार डाला
कर्णप्रयाग। गौचर के दूरस्थ सकंड गांव में गुलदार ने रात को एक गोशाला का दरवाजा तोड़कर वहां बंधी बकरियों को मार डाला। प्रभावित वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने वनक्षेत्राधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गोशाला में उनकी 28 बकरियां बंधी थीं। बीते बृहस्पतिवार रात को गुलदार ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर उनकी 11 बकरियों को मार डाला। दो बकरियों के ही शव मिल पाए हैं जबकि अन्य नौ बकरियों का कुछ पता नहीं लग पाया है। उन्होंने विभाग से क्षति का आकलन करते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन



पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी
कर्णप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्री बदरीश-कीर्ति-संस्कृत-स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर लगाया गया। सिविल जज जिला सचिव पुनीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य कानूनी जानकारियां दीं। साथ ही महाविद्यालय परिसर में आम, अमरूद, चंपा, रात की रानी, मधुकामिनी आदि पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सभी से पर्यावरण बचाने की अपील की गई। इस मौके पर पीएलबी चंद्रकला नौटियाल, प्राचार्य माताराम पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल ढूंढा
कर्णप्रयाग। पुलिस ने एक युवक का खोया मोबाइल कुछ ही घंटों में ढूंढ लिया। युवक प्रियांशु ने चौकी पुलिस को सूचना दी कि उनका मोबाइल कहीं खो गया है। सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस सेल की टीम की मदद से कुछ घंटों में युवक का मोबाइल बरामद कर उसे सौंप दिया। संवाद



नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
कर्णप्रयाग। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका सहित अन्य जानकारियां जुटाई। शाह ने कर्मचारियों ने जनोपयागी कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed