{"_id":"6a5a138f641d0563a40b1407","slug":"issues-regarding-electricity-water-roads-and-pensions-were-raised-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125297-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बिजली, पानी, सड़क और पेंशन की समस्याएं उठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बिजली, पानी, सड़क और पेंशन की समस्याएं उठीं
Fri, 17 Jul 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम की खबर
कर्णप्रयाग। न्याय पंचायत मज्याड़ी के श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की 60 में से 40 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बंदरों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत ने कहा कि सरकार की नीतियों के अनुसार जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो रहा है। विधायक अनिल नौटियाल ने इस कार्यक्रम को आम जनता के लिए लाभकारी बताया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 90 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 20 पशुपालकों को दवाएं दीं। शिविर में गंगा देवी, गुड्डी देवी, पूर्व जिपंस देवेंद्र नेगी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, बीएन ढिमरी, गोपाल सिंह आदि ने समस्याओं से अवगत किया। एबीडीओ प्रकाश मैखुरी ने संचालन किया। कार्यक्रम में बीडीओ पवन कंडारी, तहसीलदार सुधा डोभाल, समाज कल्याण अधिकारी धन्नजय लिंगवाल, डाॅ.वीपी पुरोहित, कनिष्ठ उप प्रमुख मनवर सिंह, ग्राम प्रधान विनिता डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद