फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The elderly person could not be traced.

Chamoli News: बुजुर्ग का नहीं लगा पता

Fri, 17 Jul 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 17 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
The elderly person could not be traced.
थराली। रणकोट गांव के बुजुर्ग हुकम सिंह (70) का 23 दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की। लापता हुकुम सिंह के पुत्र चंद्र सिंह ने बताया कि 25 जून को उनके पिता आंखों के इलाज की बात कहकर थराली गए थे लेकिन दोपहर बाद उनका फोन बंद हो गया। शाम को जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिचितों से भी पूछा लेकिन वे कहीं नहीं मिले। उन्होंने 30 जून को थाना थराली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने तीन जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की। चंद्र सिंह ने बताया कि इसी बीच 5 जुलाई को उनके पिता का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज हरिद्वार की एक गाड़ी में किसी अनजान व्यक्ति ने थराली भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना हरिद्वार पुलिस को भी सूचना दी है। साथ ही मामले की जांच गतिमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed