फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm-mohan-yadav-helicopter-minister-dilip-ahirwar-runs-to-board-video-viral-tikamgarh-mp-news

MP: VIP काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, सीएम के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें वीडियो

Sat, 18 Jul 2026 12:28 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 12:28 PM IST
सार

टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। हेलीकॉप्टर रवाना होने से ठीक पहले राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को उसमें सवार होने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
cm-mohan-yadav-helicopter-minister-dilip-ahirwar-runs-to-board-video-viral-tikamgarh-mp-news
हैलिकॉप्टर में बैठने के लिए दौड़ लगाते हुए मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटखारे ले रहे हैं।
विज्ञापन



मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। रवानगी का समय होने के कारण हेलीकॉप्टर के पंखे (रॉटर) भी घूमने शुरू हो चुके थे।
विज्ञापन


काफिले में पीछे छूट गए थे मंत्री 
इसी दौरान राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार वीआईपी काफिले में थोड़े पीछे रह गए थे। जब उन्हें अहसास हुआ कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने ही वाला है और वह पीछे छूट रहे हैं, तो उन्होंने आव देखा न ताव और हेलीपैड की तरफ दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कुर्ता-पायजामा पहने पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर की तरफ भाग रहे हैं। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे दौड़ते नजर आ रहे हैं।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: अब मल्टीस्टोरी निजी विश्वविद्यालय खोलने का रास्ता होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की शर्त हटाने की तैयारी

सोशल मीडिया पर बटोर रहा सुर्खियां
आमतौर पर मंत्रियों के आगे-पीछे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों की फौज दौड़ती है, लेकिन यहां खुद मंत्री जी को दौड़ते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने इस पूरे वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गनीमत रही कि मंत्री जी समय रहते हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए और सुरक्षित सवार होकर मुख्यमंत्री के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed