फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police reveal son killed mother after she refused to buy him a mobile phone.

मध्य प्रदेश: मोबाइल के लिए मां से मांगे थे रुपये, मना करने पर बेटे ने कर दी हत्या; नशे में भूल गया रिश्ता

Sat, 18 Jul 2026 10:44 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 10:44 AM IST
सार

निवाड़ी के काशीपुरा गांव में महिला की हत्या की गई थी। इसमें पुलिस ने खुलासा किया है।जांच में मृतका का बेटा ही आरोपी निकला है। बेटे पर आरोप है कि मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर नशे की हालत में उसने अपनी मां की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Police reveal son killed mother after she refused to buy him a mobile phone.
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के काशीपुरा गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात में मृतका का अपना बेटा ही हत्यारा निकला। पुलिस के अनुसार मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांगने पर विवाद हुआ और नशे में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को काशीपुरा निवासी घमंडी कुशवाहा ने अपनी रिश्ते की भाभी सुशीला कुशवाहा की हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतका का बेटा चिंटा उर्फ किंतो उर्फ दीपक घटना के बाद से फरार मिला। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपना हुलिया बदलकर जिले से बाहर भागने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब के नशे में था और मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो गुस्से में उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी।


ये भी पढ़ें- Bhopal News: जालसाज ने पुराना ग्राहक बनकर की दोस्ती, फिर फर्जी ट्रेडिंग एप से कारोबारी को लगाया 30 लाख का चूना

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अब आगे की जांच की जा रही है। मोबाइल खरीदने की चाहत में बेटे ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed