Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस, दिन में पानी चढ़ेगा पहाड़ पर, शाम को इसी से बनेगी बिजली

Tue, 17 Nov 2026 09:36 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 17 Nov 2026 09:36 AM IST
सार

नीमच के गांधी सागर क्षेत्र में बिजली स्टोर करने का अनूठा मॉडल तैयार हो रहा है। दिन में अतिरिक्त बिजली से पानी पहाड़ पर चढ़ाया जाएगा और शाम को उसी पानी को टरबाइन पर गिराकर 1920 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Neemuch to Get Underground Powerhouse, Water Pumped Uphill by Day to Generate Power in Evening
पहाड़ के अंदर बना पॉवर हाउस - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बिजली बनाने का एक अनूठा मॉडल आकार ले रहा है। यहां दिन में जब बिजली की मांग कम होगी और सौर ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, तब इसी बिजली से पानी को पहाड़ की चोटी पर बने कृत्रिम जलाशय में पहुंचाया जाएगा। शाम को जब घरों, उद्योगों और बाजारों में बिजली की मांग बढ़ेगी, तब पहाड़ के ऊपर जमा इसी पानी को तेज दबाव से नीचे बने टरबाइन पर गिराया जाएगा। इससे बिजली पैदा होगी और जरूरत के समय ग्रिड को अतिरिक्त बिजली मिल सकेगी। गांधी सागर क्षेत्र की रामपुरा तहसील के खिमला ब्लॉक की पहाड़ियों में 11,500 करोड़ रुपये की लागत से 1920 मेगावाट क्षमता की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना तैयार की जा रही है। इसे ग्रीनको एमपी01 आईआरईपी प्राइवेट लिमिटेड विकसित कर रही है। परियोजना की सबसे खास बात यह है कि इसका पावर हाउस पहाड़ के नीचे चट्टानों के भीतर बनाया जा रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ के अंदर लंबी सुरंगें बनाई गई हैं। यहां भूमिगत मशीनों से बिजली तैयार की जाएगी।


ये भी पढ़ें- एमपी: गांधी सागर के बैकवॉटर में मंत्रियों का महामंथन, सीएम समेत क्रूज से पहुंचेगी कैबिनेट, दिखेगा अद्भुत नजारा

 
Trending Videos
Madhya Pradesh: Neemuch to Get Underground Powerhouse, Water Pumped Uphill by Day to Generate Power in Evening
नीमच का पॉवर प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
पानी का बार-बार होगा इस्तेमाल 
परियोजना के अधिकारी एजीएम कमलेश सिंह परिहार ने बताया कि यहां पानी को बार-बार इस्तेमाल करने की व्यवस्था की गई है। बिजली उत्पादन के बाद पानी निचले जलाशय में पहुंचेगा और मांग कम होने पर उसे फिर ऊपर चढ़ाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट गांधी सागर बांध से जुड़ा हुआ हैं। इसके पानी का ही उपयोग प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। गांधी सागर बांध में पानी की क्षमता 250 टीएमटी है। इसमें से 2.4 टीएमसी वॉटर का उपयोग बिजली बनाने के लिए लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी

 
Madhya Pradesh: Neemuch to Get Underground Powerhouse, Water Pumped Uphill by Day to Generate Power in Evening
नीमच में प्रोजेक्ट साइड पर बनाया जा रहा लोअर स्टोरेज डैम - फोटो : अमर उजाला
ऐसे समझिए बिजली बनाने का पूरा गणित
पहला चरण : दिन में पानी पहाड़ पर चढ़ेगा
दिन के समय जब बिजली की मांग कम रहती है और सौर ऊर्जा का उत्पादन अधिक होता है, तब उपलब्ध बिजली से पंप चलाए जाएंगे। ये पंप निचले जलाशय से पानी खींचकर पहाड़ की चोटी पर बने कृत्रिम जलाशय में पहुंचाएंगे। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त बिजली का इस्तेमाल पानी में ऊर्जा के रूप में जमा करने के लिए होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Neemuch to Get Underground Powerhouse, Water Pumped Uphill by Day to Generate Power in Evening
नीमच का पॉवर प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
दूसरा चरण : शाम को पानी से बनेगी बिजली
शाम के समय जब सौर ऊर्जा का उत्पादन घटने लगता है और बिजली की मांग बढ़ती है, तब ऊपरी जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा। पानी पहाड़ के भीतर बनी सुरंगों से तेज गति और दबाव के साथ नीचे स्थित टरबाइन तक पहुंचेगा। टरबाइन घूमने से जनरेटर चलेंगे और बिजली का उत्पादन होगा।

 
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Neemuch to Get Underground Powerhouse, Water Pumped Uphill by Day to Generate Power in Evening
नीमच का पॉवर प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
तीसरा चरण : पानी का दोबारा इस्तेमाल
बिजली बनाने के बाद पानी निचले जलाशय में जमा होगा। जब फिर अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होगी, तब इसी पानी को पंप के जरिए ऊपरी जलाशय में पहुंचा दिया जाएगा। इस तरह पानी का बार-बार उपयोग कर बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाया जा सकेगा।

एक घंटे में 1920 मेगावाट बिजली का उत्पादन
परियोजना की क्षमता एक घंटे में 1920 मेगावाट है। इससे अधिकतम छह घंटे तक लगातार पूरी क्षमता से बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। यहां जून 2027 में पूरी परियोजना से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे सौर और पवन ऊर्जा पर निर्भर बिजली व्यवस्था को जरूरत के समय अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

निर्माण में 4000 लोगों को मिला रोजगार
परियोजना के निर्माण कार्यों से करीब 4000 लोगों को रोजगार मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, इसके पूरा होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पंपिंग पॉइंट पर फिश स्क्रीन, जलाशयों के चारों ओर फेंसिंग और भूमिगत निर्माण जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भूमिगत निर्माण से शोर और कंपन का असर भी कम रखने का प्रयास है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed