फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10-year-old boy murdered in Kalapipal; minor arrested following dispute over a gutkha pouch.

MP: दस वर्षीय बालक की तलाश कर रहे थे परिजन, अगले दिन बाथरूम में मिला रक्तरंजित शव; गुटखा पाउच बना वजह

Sat, 18 Jul 2026 08:27 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 08:27 AM IST
सार

शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के नांदनी गांव में 10 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में गुटखा पाउच मंगाने को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
10-year-old boy murdered in Kalapipal; minor arrested following dispute over a gutkha pouch.
10 वर्षीय किशोर की हत्या से गम का माहौल, मौके पर मौजूद स्थानीय लोग व परिजन।

विस्तार

शाजापुर के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी में 10 वर्षीय बालक की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गुटखा पाउच मंगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने चाकू से बालक का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक प्रियांश मेवाड़ा गुरुवार शाम गांव के विद्युत मंडल के खेल मैदान में खेलने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर रात में कालापीपल थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने रातभर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन बालक का पता नहीं चला।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू की गई तलाश के दौरान गांव में स्थित एमपीईबी के खंडहरनुमा भवन के पीछे बने बाथरूम से प्रियांश का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी और पूछताछ से खुला मामला
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि प्रियांश आखिरी बार एक नाबालिग के साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

गुटखा पाउच बना विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग ने प्रियांश से गुटखा पाउच मंगाया था। पाउच लाने के बाद प्रियांश ने भविष्य में ऐसी चीजें लाने से मना करते हुए आरोपी को ऐसा दोबारा नहीं करने की सलाह दी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रियांश भागकर एमपीईबी के खंडहरनुमा भवन की ओर चला गया, जहां आरोपी ने उसका पीछा कर चाकू से हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले सब्जी की दुकान पर काम करता था। उसने यह भी कहा कि पिता को मिली धमकी के कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए चाकू साथ रखता था।

एफएसएल टीम पहुंचने से पोस्टमार्टम में हुई देरी
घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन से एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम के देर से पहुंचने के कारण घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भी विलंब हुआ। पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मानसून का नया दौर शुरू, 44 जिलों में बारिश का अलर्ट,डिंडोरी-उमरिया में भारी बरसात की चेतावनी


आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।

वहीं, एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

10 वर्षीय बालक की हत्या।

मृतक किशोर प्रियांस का फाइल फोटो।

 

10 वर्षीय बालक की हत्या।

वारदात स्थल की तस्वीर।

 

10 वर्षीय बालक की हत्या।

किशोर के हत्या मामले की जांच करती पुलिस।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed