{"_id":"6a47e3dd9be53505200c7efc","slug":"torrential-rains-in-narayanbagar-conditions-worsen-again-flooding-college-gate-wounds-of-disaster-heal-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणबगड़ में मूसलाधार बारिश: फिर बिगड़े हालात, कॉलेज गेट पर आया उफान; आपदा के जख्म हुए हरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणबगड़ में मूसलाधार बारिश: फिर बिगड़े हालात, कॉलेज गेट पर आया उफान; आपदा के जख्म हुए हरे
Fri, 03 Jul 2026 10:12 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:12 PM IST
सार
नारायणबगड़ क्षेत्र में तेज बहाव के साथ यह पानी मुख्य सड़क पर तेजी से फैल रहा है, जिससे आवागमन ठप होने की आशंका गहरा गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर से राजकीय अन्न भंडार में भी पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
उफान पर आया नाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणबगड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर क्षेत्र में चिंताजनक हालात पैदा कर दिए हैं। भारी बारिश के चलते राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास पानी का भारी उफान देखा गया। तेज बहाव के साथ यह पानी मुख्य सड़क पर तेजी से फैल रहा है, जिससे आवागमन ठप होने की आशंका गहरा गई है।
विज्ञापन
वहीं, लगातार बढ़ते जलस्तर से राजकीय अन्न भंडार में भी पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले बीते 25 जून को भी यहां भारी तबाही मची थी, जब बाजार की 12 से अधिक दुकानों और कई घरों में बरसाती पानी के साथ मलबा घुस गया था। स्थानीय लोग अभी उस आपदा के जख्मों से उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की इस बारिश ने व्यापारियों और निवासियों को फिर से दहशत में डाल दिया है।
विज्ञापन
Haridwar: कांवड़ मेले की तैयारियों पर सरकार अलर्ट, सुरक्षा से लेकर हेलिकॉप्टर पुष्पवर्षा तक पूरी योजना तैयार
विज्ञापन
चारों ओर जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। व्यापारी दिलीप सिंह नेगी, जगदीश सती आदि ने बताया लोग बारिश से खतरे की संभावना के चलते एक दूसरे को जागरूक करते रहे।