Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी
फूलों की घाटी घूमने आया फरीदाबाद निवासी पर्यटक देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी घूमने आया एक पर्यटक मंगलवार को लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम तक भी पर्यटक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मंगलवार को फूलों की घाटी घूमने आए फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48), पुत्र विक्रम सिंह देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। पर्यटक के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी घाटी में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: दोपहिया वाहन से छिटककर खाई में गिरा युवक, तीन युवाओं ने खाई में उतरकर बचाई जान
बुधवार को भी घाटी के सभी संभावित क्षेत्रों में टीम ने पर्यटक की तलाश की गई। वह अकेला ही घाटी में घूमने के लिए आया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि मंगलवार से ही पर्यटक की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार मौसम खराब हो रहा है। टीमें सभी संभावित क्षेत्रों में जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।