फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Agniveer recruitment to be held from July 27 to August 6 opportunities on Many Posts

Uttarakhand: 27 जुलाई से छह अगस्त तक होगी अग्निवीरों की भर्ती; JCO और हवलदार से लेकर कई अन्य पदों पर मौका

Thu, 23 Jul 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Jul 2026 10:06 PM IST
सार

धामी सरकार ने अग्निवीर युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं । सरकार ने कहा है कि अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Agniveer recruitment to be held from July 27 to August 6 opportunities on Many Posts
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय सेना ने अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में 27 जुलाई से छह अगस्त के बीच अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें जेसीओ और हवलदार से लेकर कई अन्य पदों के लिए जवानों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में अग्निवीर सैनिकों के लिए भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। 27 जुलाई को धार्मिक शिक्षक जेसीओ एवं हवलदार एजुकेशन पद हेतु उत्तराखंड के सभी जिलों में भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) पद के लिए, 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) एवं सिपाही फार्मा पद के लिए पूरे प्रदेश में सभी जिलों में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।
विज्ञापन


30 जुलाई को बागेश्वर और 31 जुलाई को बागेश्वर एवं नैनीताल जनपद में भर्ती कैंप लगेंगे। एक अगस्त को नैनीताल और दो अगस्त को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में कैंप लगेगा। तीन अगस्त को ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा, चार और पांच अगस्त को अल्मोड़ा और छह अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में आयुष शिक्षा को बढ़ावा: पहाड़ों में खुलेंगे दो आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

ज्यादा जोश के साथ आयेंगे युवा

धामी सरकार ने अग्निवीर युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं । सरकार ने कहा है कि अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। उन्हें समूह ग की नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें स्वरोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता और व्यावसायिक कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उम्मीद की जा रही है कि इस बार युवा ज्यादा जोश के साथ अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

पूरा कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed