{"_id":"6addc90159d4f49ac105ce4d","slug":"uttarakhand-air-quality-declines-in-dehradun-and-rishikesh-monitoring-could-not-be-initiated-in-kashipur-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दून, ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में गिरावट, काशीपुर में निगरानी नहीं हो सकी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दून, ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में गिरावट, काशीपुर में निगरानी नहीं हो सकी शुरू
Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
सार
देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 था, जो कि शनिवार को 71 पहुंच गया था, यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स भी शुक्रवार को 56 था, जो कि शनिवार को 59 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। देहरादून और ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, हालांकि अभी भी दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, काशीपुर में हवा की गुणवत्ता की निगरानी का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 था, जो कि शनिवार को 71 पहुंच गया था, यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स भी शुक्रवार को 56 था, जो कि शनिवार को 59 पर पहुंच गया। यह भी संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, पीसीबी के अधिकारियों ने शनिवार से मशीन के दुरुस्त होने और काशीपुर में हवा की निगरानी का काम शुरू होने की बात कही थी, लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नई मशीन लगाने की तैयारी
देहरादून। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हवा की निगरानी के लिए नई मशीनों को लगाने की तैयारी कर रहा है। पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि काशीपुर में नई मशीन को लगाया जाएगा। बताया कि हवा की गुणवत्ता बेहतर रहे, इसको लेकर निकायों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन