सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Assembly Session 2026 government reached Summer capital Gairsain will 11th time in 13 years

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण होगा गुलजार; 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ी सरकार

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 08 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Assembly Session: 2014 से अब तक 10 बार विधानसभा सत्र हुए, लेकिन इसमें भी छह बार विधानसभा सत्र दो से तीन दिन चला।

Uttarakhand Assembly Session 2026 government reached Summer capital Gairsain will 11th time in 13 years
गैरसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू हो रहा। विस सत्र के लिए सरकार पिछले 13 साल में 11वीं बार पहाड़ चढ़ेगी। 2014 से अब तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 10 बार विधानसभा सत्र हो चुके हैं।

Trending Videos


राज्य आंदोलन के दौरान उत्तराखंड राज्य के साथ ही स्थायी राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) घोषित करना मुख्य मांग थी। आंदोलनकारियों का मानना था कि गैरसैंण भौगोलिक रूप से केंद्र में होने के कारण कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के लिए सुलभ और विकासात्मक रूप से उपयुक्त राजधानी होगी, लेकिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित न कर उसे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया। जहां 2014 से अब तक 10 बार विधानसभा सत्र हुए, लेकिन इसमें भी छह बार विधानसभा सत्र दो से तीन दिन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बजट सत्र: गैरसैंण पहुंची सरकार, कल से बजट सत्र, पक्ष-विपक्ष के 600 से ज्यादा सवालों से गरमाएगा सदन

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में तब छह दिन चला विधानसभा सत्र
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में वर्ष 2018 में छह दिन विधान सभा सत्र चला। इसके अलावा 2021 में भी विधानसभा सत्र एक मार्च 2021 से छह मार्च 2021 तक छह दिन चला। जबकि वर्ष 2014 में तीन दिन, वर्ष 2015 में दो, वर्ष 2016 में दो, वर्ष 2017 में दो, वर्ष 2020 में पांच, 2023 में चार, वर्ष 2024 में तीन और वर्ष 2025 में दो दिन चला। विधानसभा सचिव हेम चंद्र पंत के मुताबिक वर्ष 2019 और 2022 में शून्य सत्र रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed