सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget Session: UKD workers went berserk, broke barricades, police stopped them by spraying water.

Uttarakhand Budget Session: उग्र हुए यूकेडी कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 09 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को चकमा देकर कुछ कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंच गए। पुलिस ने 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोक दी। गाड़ियों में हिरासत में ले जा रहे आंदोलनकरियों को उतारा।

Uttarakhand Budget Session: UKD workers went berserk, broke barricades, police stopped them by spraying water.
बजट सत्र में यूकेडी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंची है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल ने दिवालीखाल में प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। स्थायी राजधानी, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य समस्याओं को लेकर दल ने विधानसभा घेराव की योजना बनाई।

Trending Videos


इस दौरान दिवालीखाल में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पुलिस को चकमा देकर कुछ कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंच गए। पुलिस ने 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बजट सत्र: सदन में सरकार तो सड़क पर विपक्ष दिखाएगा दम; आज उक्रांद, कल कांग्रेस का प्रदर्शन

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोक दी। गाड़ियों में हिरासत में ले जा रहे आंदोलनकरियों को उतारा। पुलिस के साथ हुई झड़प। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed