सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News ›   Female Cheetah Jwala Delivers 5 Cubs at Kuno National Park, Boost for Cheetah Conservation

कूनो से खुशखबरी: मादा चीता ज्वाला ने दिया पांच शावकों को जन्म, तीसरी बार बनी मां; भारत में संख्या पहुंची 53

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई, जिसे प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

Female Cheetah Jwala Delivers 5 Cubs at Kuno National Park, Boost for Cheetah Conservation
मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है और उसके इन नए शावकों के साथ कूनो में चीता परिवार और भी बड़ा हो गया है।

Trending Videos

पांच शावकों के जन्म के बाद भारत में जन्मे स्वस्थ चीतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह भारत की धरती पर चीतों का दसवां सफल जन्म समूह है, जिसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इसे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या प्रोजेक्ट चीता की सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक है। नए शावकों के जन्म के साथ अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

वन विभाग को उम्मीद है कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहेंगे और आने वाले समय में भारत में चीतों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। कूनो नेशनल पार्क अब देश में चीता संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed