{"_id":"69a42d954fa2d1c47106bd97","slug":"cm-mohan-yadav-released-alligators-and-turtles-into-the-kuno-river-saying-he-can-be-proud-that-the-number-of-cheetahs-in-mp-has-reached-48-sheopur-news-c-1-1-noi1227-4005364-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur News: CM मोहन यादव ने कूनो नदी में छोड़े घड़ियाल-कछुए, कहा- गर्व है एमपी में चीतों की संख्या 48 हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News: CM मोहन यादव ने कूनो नदी में छोड़े घड़ियाल-कछुए, कहा- गर्व है एमपी में चीतों की संख्या 48 हो गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: श्योपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क की कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 दुर्लभ कछुए छोड़े। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के सहयोग से हुआ, जिसमें वन्यजीव संरक्षण और चीता परियोजना की सफलता पर भी जोर दिया गया।
श्योपुर कूनो में पहुंचे सीएम मोहन यादव
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क की कूनो नदी में घड़ियाल और कछुए छोड़े। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कदम पर्यावरण और पर्यटन दोनों के लिए बहुत अहम है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है और इस साल राज्य में आने वाले सैलानियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लुप्त हो रहे जीवों को बचाने की बात कही। उन्होंने पालपुर किले के सामने कूनो नदी में कुल 53 घड़ियाल और 25 कछुए छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बोत्सवाना से सही-सलामत कूनो पहुंचे नए मेहमान, केंद्रीय मंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से रिलीज किया
इन 53 घड़ियालों में 28 नर और 25 मादाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, दुर्लभ प्रजाति के 25 कछुए भी नदी के पानी में छोड़े गए। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राज्य सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए पूरी तरह गंभीर है। डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुए चीता प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह योजना काफी सफल साबित हो रही है। हाल ही में बोत्सवाना से 9 और चीते लाए गए हैं, जिसके बाद अब मध्य प्रदेश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। यह प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी घड़ियाल छोड़े। इस खास मौके पर पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तुरसनपाल बरिया, राज्य मंत्री सीताराम आदिवासी और जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी सहित कई अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, देवरी मुरैना की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
कूनो नदी में घड़ियाल को छोड़ते सीएम मोहन यादव

कमेंट
कमेंट X