{"_id":"69a285e9b3a7ff05aa0c2c49","slug":"mp-news-9-cheetahs-from-botswana-reach-kuno-national-park-india-cheetah-count-nears-50-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बोत्सवाना से सही-सलामत कूनो पहुंचे नए मेहमान, केंद्रीय मंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से रिलीज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बोत्सवाना से सही-सलामत कूनो पहुंचे नए मेहमान, केंद्रीय मंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से रिलीज किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: श्योपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के कूनो में चीतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब यहां बोत्सवाना से नौ चीते लाए गए हैं। इनमें 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। इनको पार्क के विशेष बाड़े में छोड़ा गया। अब चीतों की कुल संख्या 48 हो गई है।
कूनो पहुंचे बोत्सवाना से आए चीते
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चीता परियोजना के लिए दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से 9 चीते सुरक्षित रूप से कूनो नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं। लगभग 12 घंटे की हवाई यात्रा के बाद वे ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां से तीन हेलीकॉप्टरों के जरिए उन्हें कूनो लाया गया। नई खेप के साथ देश में चीतों की कुल संख्या 39 से बढ़कर 48 हो गई है।
Trending Videos
केंद्रीय मंत्री ने किया प्रतीकात्मक रिलीज
इस मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव कूनो में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से क्रेट का हैंडल घुमाकर चीतों को विशेष क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा। नई खेप में 6 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इससे कूनो में लिंगानुपात संतुलित होगा और भविष्य में प्रजनन की संभावनाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के कूनो में आज पहुंचेंगे बोत्सवाना से 8 चीते, देश में चीतों की संख्या बढ़कर होगी 47
जेनेटिक विविधता होगी मजबूत
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद अब बोत्सवाना से चीतों के आने से कूनो में जेनेटिक विविधता और सुदृढ़ होगी। पार्क में अब 18 मादा और 16 नर वयस्क चीते हैं। सभी नए चीतों को लगभग एक महीने तक क्वारंटीन बाड़ों में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा। संरक्षण विशेषज्ञों का मानना है कि तीन अलग-अलग देशों के चीतों का संगम परियोजना की सफलता के लिए निर्णायक साबित होगा।
ये भी पढ़ें: कूनो के 32 चीतों ने एक साल में खाया सवा करोड़ रुपये का मटन, बोत्सवाना से शनिवार को लाए जाएंगे आठ और चीते
गामिनी ने दिए 4 शावक
परियोजना के लिए एक और खुशखबरी यह रही कि मादा चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन नहीं बल्कि चार शावकों को जन्म दिया। घनी झाड़ियों के कारण चौथा शावक पहले नजर नहीं आया था लेकिन मॉनिटरिंग टीम और पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसकी पुष्टि हो गई। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा किया था।
गौरतलब है कि 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे, जबकि 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो पहुंचे थे। अब बोत्सवाना से आए 9 नए चीतों के साथ परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण चरण पार कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X