UK Top News: सीएम ने विकास योजनाओं की दी सौगात, दून के लेफ्टिनेंट कर्नल बलिदान, रेखा का हरदा पर पलटवार
उत्तराखंड में आज कई खबरें सुर्खियों में रहीं। सीएम धामी ने टिहरी में कई योजनाओं की सौगात दी तो वहीं, हरिद्वार में कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन किया। उधर, कुमाऊं में बड़ा हादासा हो गया। रेखा आर्या ने भी हरीश रावत पर पलटवार किया। पढ़ें अहम खबरें...
विस्तार
टिहरी: थत्यूड़ में सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, कई विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थत्यूड़ पहुंचकर तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: सीएम धामी ने सप्त सरोवर में किया कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने सप्त सरोवर स्थित कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत हुआ। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: हरीश रावत के बंटी-बबली बयान पर रेखा आर्या का पलटवार, गिनाए कई नाम, कार्यकाल पर उठाए सवाल
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बंटी-बबली बयान पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंब पोस्ट लिखकर हरदा के सीएम रहते कार्यकाल को लेकर भी सवार उठाए। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: लेह में देश सेवा करते हुए दून के लाल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा ने दिया बलिदान, खबर से शोक की लहर
देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के निवासी और भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: वसंत विहार में पांच साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, मालिक दंपती पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
अल्मोड़ा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत, रातभर पड़े रहे शव; सुबह मिली सूचना
अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण, पहली बार व्यवस्था लागू करने की तैयारी
चारधाम यात्रा की तर्ज पर अब शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी पर्यटन व प्रशासन के पास होगी और शीतकाल यात्रा का डाटा तैयार होगा। चारधाम यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर