Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swachhta Survey 2025-26 Uttarakhand Rudrapur ranks first in india Clean Himalayan City, President gave award

स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड का रुद्रपुर देश की सबसे क्लीन हिमालय सिटी, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

Wed, 11 Nov 2026 06:03 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 06:03 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में ऊधम सिंह नगर जिले के दो शहर रुद्रपुर और काशीपुर का डंका रहा। रुद्रपुर क्लीन हिमालय सिटी में देश में पहले नंबर पर रहा।

विज्ञापन
Swachhta Survey 2025-26 Uttarakhand Rudrapur ranks first in india Clean Himalayan City, President gave award
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट जारी होने के साथ ही ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। रुद्रपुर को क्लीन हिमालय सिटी श्रेणी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया गया। बता दें कि 2011 की जनगणना के मुताबिक, रुद्रपुर की आबादी करीब 1.41 लाख थी, जो 2026 के अनुमान के अनुसार बढ़कर लगभग 2.09 लाख हो गई है।

विज्ञापन

काशीपुर फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड

वहीं, ऊधम सिंह नगर जिले के ही काशीपुर शहर ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ उत्तराखंड का पुरस्कार अपने नाम किया है। काशीपुर की इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मेयर दीपक बाली ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।

विज्ञापन


UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Swachhta Survey 2025-26 Uttarakhand Rudrapur ranks first in india Clean Himalayan City, President gave award

रुद्रपुर और काशीपुर की इस उपलब्धि को पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। दोनों शहरों को मिले सम्मान से यह साबित हुआ है कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी, नगर निकायों के प्रयास और बेहतर प्रबंधन से शहरों की तस्वीर बदली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed