Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big news today Portals of Kedarnath and Yamunotri temples closed Loop in dehradun

UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

Wed, 11 Nov 2026 05:08 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 05:08 PM IST
सार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा समापन की ओर है। गंगोत्री के बाद आज केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी बंद हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर कई आरोप लगाए। काशीपुर में भी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big news today Portals of Kedarnath and Yamunotri temples closed Loop in dehradun
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट हुए बंद, अब शीतकालीन गद्दीस्थलों में होंगे दर्शन

विज्ञापन

केदारनाथ धाम के कपाट आज11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई है। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर बुधवार सुबह 10:28 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



बर्फीली ढलानों से रोमांचक सफर तक: 12 महीने गुलजार रहेगा उत्तराखंड का पर्यटन, औली में शुरू होंगे विंटर गेम्स 
चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन का नया सीजन शीतकाल में भी रफ्तार पकड़ेगा। बर्फ से लकदक पहाड़, रोमांचक साहसिक गतिविधियां और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा पर्यटकों को सालभर प्रदेश की ओर आकर्षित करेगी। पर्यटन को 12 महीने की गतिविधि बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा, एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म का खाका तैयार किया है। इसी कड़ी में चमोली जिले के औली में कृत्रिम बर्फ जमाकर विंटर गेम्स कराने की तैयारी है। वर्ष 2018 के बाद यहां फिर से शीतकालीन खेलों के आयोजन की उम्मीद जगी है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: 14 लाख की लूट में बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी पकड़े, सात सलाखों के पीछे 

पटेलनगर क्षेत्र में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की रकम के 82 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: दीपावली के बाद दून समेत तीन शहरों की हवा में हुआ सुधार, खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Trending Videos

श्रीनगर गढ़वाल: गणेश गोदियाल ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले-प्रदेश में नौकरियां बेची जा रहीं 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही हैं और विभिन्न विभागों में बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए अपने चहेतों को काम दिए जा रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर

पटाखे का लालच और फिर हैवानियत: उत्तराखंड में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में आक्रोश 

काशीपुर आईटीआई क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed