देहरादून: सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदने पहुंचे कांग्रेस नेता, प्रीतम सिंह बोले-राजनीतिक चश्में से हटकर पढ़ें
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर पाठकों के बीच दिलचस्पी देखने को मिली। एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक स्टोर पर किताब खरीदने वालों की भीड़ जुटी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी किताब खरीदी और इसे राजनीतिक नजरिये से अलग होकर पढ़ने की बात कही।
विस्तार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' को लेकर पाठकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। बुधवार को देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक सेलर के यहां किताब खरीदने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी किताब खरीदने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी।
किताब खरीदने के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर को समझने के लिए इस किताब को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक चश्मे से किताब के मतलब और मायने निकाल रहे हैं। किसी भी किताब को पढ़ने और समझने के लिए उसे राजनीतिक नजरिये से बाहर निकलकर देखना जरूरी है।
ये भी पढे़ं...मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: वायरल ऑडियो की होगी जांच, गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल के लिए कोर्ट जाएगी एसआईटी
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन और देश की राजनीति में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को जानने और समझने का मौका मिलेगा। बुक स्टोर पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने और किताब खरीदने को लेकर भी लोगों में चर्चा रही।