{"_id":"6af43791cf1372b5ec0b243f","slug":"ganesh-godiyal-accuses-uttarakhand-government-of-corruption-questions-job-recruitment-and-tender-process-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर गढ़वाल: गणेश गोदियाल ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले-प्रदेश में नौकरियां बेची जा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर गढ़वाल: गणेश गोदियाल ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले-प्रदेश में नौकरियां बेची जा रहीं
Wed, 11 Nov 2026 03:09 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:09 PM IST
सार
उत्तराखंड में बेरोजगारी, सरकारी भर्तियों और विभागों में काम आवंटित करने की प्रक्रिया को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही हैं और विभिन्न विभागों में बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए अपने चहेतों को काम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोदियाल ने श्रीनगर विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल तक विधायक निधि खर्च नहीं की। अब उसी निधि से सांस्कृतिक सामग्री बांटी जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पांच साल तक उनके लिए केवल ढोलक और चिमटा ही प्राथमिकता में रहे।
विज्ञापन
उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया अपनाए बिना अपने लोगों को काम दिए जाने सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन