सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet 16 Posts Sanctioned for the State's First Women's Sports College Classes to Begin in July

Uttarakhand Cabinet: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद मंजूर, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 13 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य सरकार ने कॉलेज को समय पर शुरू करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी बैठक में हरी झंडी दी, जिससे कॉलेज के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।

Uttarakhand Cabinet 16 Posts Sanctioned for the State's First Women's Sports College Classes to Begin in July
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानाचार्य सहित 16 नए पद सृजित करने को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कॉलेज इसी साल जुलाई से अपनी कक्षाएं शुरू कर देगा। लोहाघाट, चंपावत में 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।

Trending Videos


विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार ने कॉलेज को समय पर शुरू करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी बैठक में हरी झंडी दी, जिससे कॉलेज के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। जुलाई से कॉलेज के संचालन के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा को लोहाघाट स्थित इस नए कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी पहले से ही चल रही है। इन 16 पदों के सृजन से कॉलेज के सुचारु संचालन में मदद मिलेगी। यह कदम प्रदेश में महिला खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होगा। इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Uttarakhand: प्रदेश में चकबंदी को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, सेवा नियमावली 2026 भी मंजूर, जानें अन्य निर्णय

कॉलेज में सृजित होने वाले पद
महिला स्पोर्ट्स काॅलेज में सृजित किए जाने वाले 16 पदों में प्रधानाचार्य का एक पद शामिल है। तीन खेल अध्यापक और तीन सहायक खेल अध्यापक के पद भी मंजूर किए गए हैं। एक पीटीआई कम वार्डन, एक खेल प्रबंधक और एक फिजियोथेरेपिस्ट का पद भी शामिल है। अन्य पदों में एक कनिष्ठ सहायक, एक सहायक वार्डन, दो अनुसेवक और दो ग्राउंड स्टाफ के पद हैं। ये सभी पद कॉलेज के शैक्षणिक, प्रशासनिक और खेल संबंधी कार्यों के लिए अहम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed