Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand celebrate Disaster Management Day for the First Time CM Dhami made four major announcements

आपदा प्रबंधन दिवस: सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, आपदा की श्रेणी में होंगी आवासीय भवनों में आगजनी की घटनाएं

Fri, 27 Nov 2026 03:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Nov 2026 03:39 PM IST
सार

आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर सीएम ध्घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026-27 का विमोचन भी किया।

विज्ञापन
Uttarakhand celebrate Disaster Management Day for the First Time CM Dhami made four major announcements
आपदा प्रबंधन दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त वर्दीधारी कर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने, शिक्षण संस्थानों में आपदा मित्र तैयार करने, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को आपदा घोषित करने और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की घोषणा शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही पहले चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार की ओर से आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। ये शिक्षक छात्र-छात्राओं को लगातार आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


धामी कैबिनेट का फैसला: आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने खाते में आएंगे दस हजार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटनाओं को आपदा की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे अग्निकांड से प्रभावित लोगों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना जरूरी है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आपात परिस्थितियों में अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण होती है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय होना चाहिए और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचनी चाहिए। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने कई आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किए हैं।

सिलक्यारा अभियान ने पेश की समन्वय की मिसाल
सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया। प्रधानमंत्री लगातार अभियान की प्रगति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों ने भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान कई तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ कई वैकल्पिक उपायों पर काम किया गया और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों की मेहनत और केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हो पाया। उन्होंने उत्तराखंड की भूकंप संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने पर भी जोर दिया।

आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी पर जोर
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए पूर्व तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान केवल सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार तक बेहतर टीमवर्क और शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन अभियान की सफलता के प्रमुख आधार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed