सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New Health Minister Subodh Uniyal quietly reached Doon Hospital stood in line

स्वास्थ्य मंत्री का फिल्मी अंदाज: जिम्मेदारी मिलते ही चुपचाप पहुंचे दून अस्पताल, लाइन में लगकर जानी समस्याएं

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

एक दिन पूर्व ही धन सिंह रावत से स्वास्थ्य मंत्रालय हटाकर सुबोध उनियाल को साैंपा गया है। इसके अगले ही दिन सुबोध उनियाल एक्शन में दिखे।

Uttarakhand New Health Minister Subodh Uniyal quietly reached Doon Hospital stood in line
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने के अगले ही दिन फिल्मी अंदाज में मंत्री सुबोध उनियाल चुपचाप दून अस्पताल पहुंच गए। मरीजों की समस्या जानने के लिए वो कतार में खड़े हो गए। तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। प्राचार्य डॉ. गीता जैन अपनी ओपीडी छोड़कर आनन-फानन माैके पर पहुंचीं। अधिकारियों से वार्ता के दाैरान फायर एनओसी ने मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही आईजी फायर सर्विस को फोन कर जल्द से जल्द एनओसी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

Trending Videos


एक दिन पूर्व ही धन सिंह रावत से स्वास्थ्य मंत्रालय हटाकर सुबोध उनियाल को साैंपा गया है। इसके अगले ही दिन सुबोध उनियाल एक्शन में दिखे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वो बिना प्रोटोकाल दून अस्पताल की व्यवस्था देखने पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लगने दी। सामान्य तरीके से टीकाकरण केंद्र और लैब रिपोर्टिंग सेंटर में जाकर मरीजों के साथ खड़े हो गए। इससे पहले कि स्वास्थ्य मंत्री समस्याओं को समझ पाते सुरक्षाकर्मियों ने वॉकीटॉकी से सभी तलों पर इसकी सूचना प्रसारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी का साफ संदेश, मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने देंगे

देखते ही देखते अस्पताल प्रबंधन का पूरा अमला माैके पर पहुंच गया। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से अस्पताल के निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के लिए आवंटित की गई जगह मेडिकल कॉलेज को सौंपने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सकों से कहा कि स्वयं को मरीजों की जगह रखकर देखेंगे तो बेहतर सेवा दे पाएंगे।

Uttarakhand New Health Minister Subodh Uniyal quietly reached Doon Hospital stood in line

ऑर्थो में ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनके पास ऑर्थो में ओपरेशन से जुड़ी शिकायतें आईं थीं। बड़ी संख्या में मरीजों को ऑपरेशन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इस पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि पांच एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन आ गए हैं। उन्हें स्थापित करवाया जा रहा है। इसके बाद ऑर्थो में ऑपरेशन के दिन बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed