फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Power Crisis Hydropower Generation Falls as Water Levels Drop Power Shortage Deepens; PC

उत्तराखंड: प्रदेश में अचानक हुई बिजली किल्लत, UPCL एमडी बोले-पीक टाइम में 10 रुपये में भी नहीं मिल रही

Thu, 24 Sep 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने बताया कि प्रदेश में बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर बढ़ने से बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। जल स्तर घटने से यूजेवीएनएल का उत्पादन कम हुआ है, जबकि केंद्रीय पूल से भी अपेक्षित बिजली नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Power Crisis Hydropower Generation Falls as Water Levels Drop Power Shortage Deepens; PC
यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में बिजली की मांग के सापेक्ष उपलब्धता कम होने से संकट की स्थिति बनी हुई है। जल स्तर घटने के कारण यूप के बिजली उत्पादन में कमी आई है। वहीं, केंद्रीय पूल से भी कम बिजली मिलने के कारण प्रदेश में मांग पूरी करने में दिक्कत आ रही है। पीक समय में बाजार में 10 रुपये प्रति यूनिट की दर पर भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को गैर आवंटित कोटे से बिजली उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। प्रदेश में गैस आधारित पावर प्लांट भी चलाया गया है, लेकिन इसमें सिर्फ पांच दिन का गैस बैकअप है। देश के कई राज्यों में बिजली की कमी का असर है। उत्तराखंड में फिलहाल अपेक्षाकृत कम कटौती की जा रही है। बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में कटौती को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा:  दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी ने निर्देश दिए हैं कि रखरखाव के काम रोस्टिंग के दौरान ही किए जाएं। प्रदेश में निर्माण और अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य भी चल रहे हैं। बताया कि यूजेवीएनएल से सौर ऊर्जा उपलब्ध रहने के समय हाइड्रो पावर को बैकअप में रखने का अनुरोध किया गया है। इससे करीब 2.30 घंटे का बैकअप मिल सकता है और बिजली कटौती कम रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed