फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Proposals for 315 roads to get green light soon CM Dhami met Shivraj Singh Chouhan

उत्तराखंड: 315 सड़कों के प्रस्तावों पर जल्द लगेगी मुहर, सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

Mon, 12 Oct 2026 06:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली/देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 12 Oct 2026 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Proposals for 315 roads to get green light soon CM Dhami met Shivraj Singh Chouhan
शिवराज सिंह चौहान से मिले सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण और प्रस्तावों की स्वीकृति को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश की 315 प्रस्तावित सड़कों को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया गया। इन सड़कों के निर्माण से उत्तराखंड की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे हैं। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच भी आसान होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की बुनियादी जरूरत है। विशेष रूप से सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रस्तावित सड़कों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: धामी कैबिनेट में बड़े फैसले, महिला ने तेंदुए को घर में बंद किया, कुंभ के लोगो का लोकार्पण

Trending Videos

केंद्रीय मंत्री ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड की ओर से प्रस्तुत सड़क प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे न केवल ग्रामीण आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed