फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rahul gandhi to hold public meeting in Pithoragarh and Priyanka in Pauri next month

उत्तराखंड: अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, एक नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि

Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
सार

राहुल गांधी की धारचूला में प्रस्तावित जनसभा को सीमांत क्षेत्र के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी की पौड़ी में प्रस्तावित सभा के जरिये कांग्रेस पहाड़ से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rahul gandhi to hold  public meeting in Pithoragarh and Priyanka in Pauri next month
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले महीने पिथौरागढ़ के धारचूला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पौड़ी जिले में जनसभा करेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि जनसभाओं की तिथि एक नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में तय होगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी की धारचूला में प्रस्तावित जनसभा को सीमांत क्षेत्र के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी की पौड़ी में प्रस्तावित सभा के जरिये कांग्रेस पहाड़ से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


UK Top News: सदन में अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, सीएम का कांग्रेस पर वार, एमबीबीएस मामले में गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं के मुताबिक दोनों नेताओं की सभाओं में अंकिता हत्याकांड, बेरोजगारी, पलायन, भूमि और मूल निवास सहित प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं। बताया गया है कि दिवाली के बाद दोनों नेताओं की उत्तराखंड में जनसभाएं हो सकती है। इन कार्यक्रमों के जरिये पार्टी प्रदेश में चुनाव अभियान को धार देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed