{"_id":"69c8ccebc64080ea6508b80b","slug":"uttarakhand-rudraprayag-sabhya-negi-selected-for-uttarakhand-senior-women-cricket-team-welcome-in-her-village-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड महिला अंडर- 23 क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड महिला अंडर- 23 क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
क्रिकेटर सभ्या नेगी ने फाइनल मुकाबले में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खिलाड़ी का हुआ स्वागत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।
Trending Videos
सभ्या नेगी, दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सभ्या ने कड़ी मेहनत की है। बतौर ऑलराउंडर इससे पहले भी सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: पीएम मोदी के संभावित दौरे पर देहरादून प्रशासन अलर्ट, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन