{"_id":"6a4ce5305e81ec13c602d7b7","slug":"uttarakhand-sports-minister-told-public-to-offer-input-on-sports-policy-online-link-to-launch-soon-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री ने की समीक्षा: कैसी होगी उत्तराखंड की खेल नीति? अब जनता देगी राय, जल्द शुरू होगा ऑनलाइन लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मंत्री ने की समीक्षा: कैसी होगी उत्तराखंड की खेल नीति? अब जनता देगी राय, जल्द शुरू होगा ऑनलाइन लिंक
Tue, 07 Jul 2026 05:12 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:12 PM IST
सार
नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति कैसी हो इस बारे में विभाग जल्द आम लोगों के सुझाव आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की खेल नीति में क्या नई चीजें शामिल की जानी चाहिए, अब आप भी इस पर अपनी राय दे सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विभागीय बैठक में नई खेल नीति तैयार करते समय आम लोगों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के सुझाव आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति कैसी हो इस बारे में विभाग जल्द आम लोगों के सुझाव आमंत्रित करेगा। उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा और अच्छे सुझाव देने वाले लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश की 7466 ग्राम पंचायतों में 15 को उपप्रधानों का चुनाव, अधिसूचना जारी, हरिद्वार नहीं शामिल
विज्ञापन
बैठक में खेल विश्वविद्यालय की तैयारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के मामले में तेजी से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन खिलाड़ियों में से कुछ को खेल अकादमियों में भी समायोजित करने की तैयारी की जा रही है।