सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Monsoon Update Heavy rainfall alert in seven districts

Uttarakhand Monsoon: मानसून की पहली बारिश से भीगा उत्तराखंड, पहले दिन पौड़ी में सबसे ज्यादा बरसे मेघ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Weather Update: शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से मात्र एक डिग्री अधिक है। 

Uttarakhand Weather Monsoon Update Heavy rainfall alert in seven districts
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। पौड़ी जिले में मानसून की पहली बारिश सबसे ज्यादा बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Trending Videos


आंकड़ों पर नजर डालें तो पौड़ी के रिखणीखाल में सबसे ज्यादा 28.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से 12.9 एमएम अधिक है। जबकि लैंसडाउन में 18.5, देहरादून में 18 और नैनीताल में 10 एमएम बारिश हुई। वहीं, तापमान की बात करें तो बारिश के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से मात्र एक डिग्री अधिक है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 26 डिग्री पर रहा। पंतनगर और नई टिहरी के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की कमी दर्ज की गई।

Uttarakhand Weather: बदला माैसम, देहरादून समेत मसूरी और यमुनोत्री में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत


60 फीसदी कम बरसे मेघ
उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री-मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि, सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून की बात करें तो यहां भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई।

यह रहा तापमान
 शहर       अधिकतम     न्यूनतम
देहरादून      33.3             26.0
पंतनगर       33.5             26.5
मुक्तेश्वर       23.6             15.6
नई टिहरी     25.7             18.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed