Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar accident vehicle falls into gorge two killed including 3 year old girl several injured

विकासनगर में दर्दनाक हादसा: कोटी रोड के पास खाई में गिरा वाहन, तीन साल की बच्ची समेत दो की मौत, कई घायल

Thu, 26 Nov 2026 10:56 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 10:56 AM IST
सार

विकासनगर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वाहन में सवार लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Vikasnagar accident vehicle falls into gorge two killed including 3 year old girl several injured
विकासनगर में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकासनगर हरिपुर-कोटी मार्ग पर कोटी के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। वाहन में सवार लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही कालसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: एसआईआर में कट गया नाम तो न घबराएं, फॉर्म-6 भरकर दोबारा बनवा सकते हैं वोटर कार्ड, नहीं होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed