सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Warning of hailstorm and storm today Orange alert issued read All Update

Uttarakhand: ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, ओलावृष्टि और तूफान की भी चेतावनी

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 30 Mar 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather News Warning of hailstorm and storm today Orange alert issued read All Update
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को ओलावृष्टि और तेज तूफान चलने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Trending Videos

इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर कर प्रदेश में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीसीएस और लोअर पीसीएस परीक्षाओं के लटकने के मामले में शासन सख्त, एक अप्रैल को बुलाई बैठक

आने वाले दिनों की बात करें तो तीन अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है। उधर, रविवार को भी पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed