सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Rainfall in Yamunotri Dham yellow alert for heavy rain in many districts tomorrow

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री धाम में जमकर बरसे मेघ, कल कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Weather Update:  उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।
 

Uttarakhand Weather Update Rainfall in Yamunotri Dham yellow alert for heavy rain in many districts tomorrow
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तराखंड में देर रात पहाड़ों में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे निचले इलाकों में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

Trending Videos


Rishikesh: रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को तेज बारिश के आसार

उत्तराखंड में भले ही अभी मानसून पहुंचने में दो दिन का समय बाकी है। लेकिन बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।


मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 37.9 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।
 

ये रहा तापमान

शहर       अधिकतम     न्यूनतम
देहरादून     37.9             26.0
पंतनगर      39.2             27.6
मुक्तेश्वर     26.1             16.6
नई टिहरी  28.4             18.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed